हत्या की और शव को दफना दिया...पिंड्राजोरा के जंगल में मिला महिला का शव; एक गिरफ्तार
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में जंगल से महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हत्या की बात कबूल की है.
बोकारो. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह स्थित बलियाबाद जंगल से रविवार को पुलिस ने मिट्टी में दफन 42 वर्षीय महिला का शव बरामद किया. डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला. मामले में पुलिस ने मुस्तकीम (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मुस्तकीम ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: चीरा चास में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के घर चोरी, 25 हजार नकद व चांदी का कंगन ले गये चोर
चार सितंबर से लापता थी महिला
मृतका की पहचान सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया स्थित भट्टा टोला निवासी केशवती देवी के रूप में हुई है. उसके बेटे ढुलू (25) के अनुसार, उसकी मां चार सितंबर को काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.
इसके बाद बेटे ने सेक्टर 12 थाने में आवेदन देकर मां के लापता होने की सूचना दी थी. उसने पुलिस को मुस्तकीम पर भी संदेह जताया था. इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू करने के साथ ही मुस्तकीम से पूछताछ की.
आरोपी की निशानदेही पर जंगल पहुंची पुलिस
डीएसपी सिटी राजीव रंजन के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सात सितंबर को महिला को जंगल ले गया था. वहां उसने महिला की हत्या की और शव को जमीन में दफना दिया.
ये भी पढ़ें: जंगल के बीच केदला स्कूल में 185 बच्चों की पढ़ाई, 74 विद्यार्थियों के लिए एक भी शिक्षक नहीं
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम रविवार को बलियाबाद जंगल पहुंची. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के स्पष्ट होने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए