कसमार में चोरों ने बिजली विभाग को लगाया बड़ा चूना, 15 खंभों से तार चोरी; इलाके में बिजली ठप
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
कसमार के हंसलता गांव में चोरों ने 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के 15 खंभों से तार काट लिए, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. ग्रामीण परेशान हैं.
कसमार. प्रखंड के दांतू पंचायत अंतर्गत हंसलता गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाया. चोर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के करीब 15 खंभों से तार काटकर ले गये. रविवार सुबह तार गायब होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता को दी.
तार चोरी होने से बिजली आपूर्ति ठप
बिजली लाइन का तार चोरी होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. इससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, घटना को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल
तार चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कसमार के उत्तरी क्षेत्र में तैनात दैनिक वेतनभोगी बिजली कर्मी नियमित रूप से इलाके का जायजा नहीं लेते हैं. मामूली फॉल्ट आने के बाद भी उसे ठीक करने में लापरवाही बरती जाती है.
ये भी पढ़ें: हत्या की और शव को दफना दिया...पिंड्राजोरा के जंगल में मिला महिला का शव; एक गिरफ्तार
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान इलाके में तार चोरी की घटना को अंजाम दिया. उनका आरोप है कि यदि नियमित निगरानी होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था.
विभाग को आर्थिक नुकसान, ग्रामीण परेशान
बिजली तार चोरी होने से विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ है. वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है. घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है और उन्होंने क्षेत्र में नियमित निगरानी की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए