Bokaro News : फूड स्ट्रीट में लगा स्वाद और संस्कृति मेला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फूड स्ट्रीट में लगा स्वाद और संस्कृति मेला

Bokaro News : स्टील सिटी बोकारो ने फूड स्ट्रीट का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

स्टील सिटी बोकारो ने रविवार को 70 स्टॉल पर 700 से अधिक व्यंजनों का स्वाद चखा. बोकारो मॉल सेक्टर-03 से गांधी चौक सेक्टर-04 तक सड़क किनारे स्वाद का मेला लगा और खाने वाले टूट पड़े. मौका था बीएसएल की ओर से आयोजित फूड स्ट्रीट का. मौके पर स्वाद व संस्कृति का संगम दिखा. आयोजन में सैकड़ों लोग पहुंचे. खाने-पीने के साथ-साथ गीत-संगीत पर खूब झूमे. फूड स्ट्रीट का उद्घाटन शाम साढ़े पांच बजे होना था, लेकिन, शाम चार बजे से ही बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. पांच बजते-बजते सड़क के दोनों तरफ भीड़ लग गयी. इसमें बच्चे, युवक, युवतियां, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग भी शामिल थे.

झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने भी किया आकर्षित

बीएसएल की पहल पर पहली बार शहर में आयोजित फूड स्ट्रीट में शहर के प्रमुख होटलों-रेस्तरां के साथ-साथ अन्य लोगों की ओर से भी व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये थे. रविवार होने के कारण अधिकतर लोग सपरिवार पहुंचे. किसी ने छोले भठूरे तो किसी ने डोसा-इडली खाया. राजस्थानी कचौड़ी और चाइनीज फूड के स्टाॅल में भी अच्छी भीड़ दिखी. देश के अलग-अलग प्रांतों के व्यंजन व पकवानों के स्टॉल लगे थे. झारखंड के पारंपरिक व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र बने रहे. महिला समिति के स्टॉल ने भी लोगों को लुभाया. देर शाम तक फूड स्ट्रीट में खान-पान चला.

बीएसएल अधिकारियों की रही उपस्थिति

इससे पहले फूड स्ट्रीट का उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया. इस अवसर पर उप महानिरीक्षक (सीआइएसएफ) राजीव मिश्रा, महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पीके रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (एमएम) सीआर मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola