ePaper

Bokaro News: बोकारो जिले में एक लाख लोगों को झामुमो से जोड़ने का लक्ष्य : डॉ रतनलाल मांझी

Updated at : 24 Jan 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: बोकारो जिले में एक लाख लोगों को झामुमो से जोड़ने का लक्ष्य : डॉ रतनलाल मांझी

Bokaro News: ललपनिया स्थित अघनु मांझी चौक के निकट गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला संयोजक मंडली के तत्वाधान में झामुमो का सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया. इसमें करीब 300 नये लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली.

विज्ञापन

जिला संयोजक प्रमुख डॉ रतनलाल मांझी, जयनारायण महतो, मंटू यादव सरीखे नेता शामिल हुए. डॉ रतनलाल मांझी ने कहा कि झामुमो के सदस्यता अभियान को लेकर लोगों के उत्साह है. बोकारो जिले से एक लाख नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का हमारा लक्ष्य है. अभियान के जरिए हम गांव गांव पहुंचकर जन जन तक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों को पहुंचाने का काम करेंगें. जयनारायण महतो ने कहा कि झामुमो के सदस्यता अभियान को हम सभी मिलकर सफल बनाएंगे और कीर्तिमान रचेंगें. मंटू यादव ने कहा कि गांव गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बल दिया जा रहा है. मौके पर संयोजक मंडली के सदस्य हसन इमाम, मनोहर मुर्मू, रंजीत महतो, मुक्तेश्वर महतो, प्रमोद तापड़िया, ललन बेसरा, रवि सिंह, मोहन मुर्मू, संतोष महतो, दीपक महतो आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर मुखिया बबलू हेंब्रम, पंसस सुनील मरांडी, बबूली सोरेन, गुरुलाल मांझी, दिनेश कुमार मुर्मू, आशा मुर्मू, केदारनाथ पंडा, तुलसीदास महतो, कमल बेसरा, फिनिराम सोरेन, चंद्रदेव हेंब्रम, एतोराम कस्किू, विरासो देवी, तालो मरांडी, जोलोमुनि देवी, मेंहंती मरांडी, मल्लू केवट आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola