Bokaro News : घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई कम, लग रहीं कतारें
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति का असर बोकारो में दिखने लगा है.
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति का असर बोकारो में दिखने लगा है. घरेलू गैस
सिलेंडर के लिए कई एजेंसियों के बाहर मंगलवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतारें दिखी. होम डिलीवरी के बजाय लोग
सिलेंडर के खुद एजेंसियों के कार्यालय पहुंचे. कोई बाइक से तो कोई कार से…कोई ऑटो से तो कोई टोटो सेसिलेंडर लेकर जाते दिखे. इधर, कॉमर्शियल
सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से शहर के रेस्तरां-होटल संचालक परेशान हैं. बोकारो में लगभग दो लाख से अधिक उपभोक्ता हैं. इनमें उज्जवला के भी ग्राहक शामिल हैं. प्रतिदिन लगभग 10-12 हजार घरेलू व कॉमर्शियलसिलेंडर की
मांग की है. अभी आपूर्ति एक-दो हजारसिलेंडर की ही हो रही है. घरेलू उपयोग के लिए गैस
सिलेंडर के लिए लोगों में आपाधापी मची है. गैस एजेंसियों के संचालकों ने बताया कि गैससिलेंडर की
मांग बढ़ी नहीं है, बल्कि आपूर्ति कमहो गयी है. पिछले दो दिनों में न तो घरेलू रसोई गैस आया और न ही कॉमर्शियल
सिलेंडर की आपूर्ति हुई. इससे समस्या बढ़ गयी है. अनुराग एचपी गैस सर्विसेज-सिटी सेंटर सेक्टर चार के अर्पण मधई बेक ने बताया कि दो दिनों से गैससिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई थी. मंगलवार को कुछ आपूर्ति हुई है, जो
मांग की अपेक्षा कमहै. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही घरेलू रसोई गैस
सिलेंडर की कीमतों में ₹60 और कॉमर्शियलसिलेंडर में ₹115 की बढ़ोतरी हुई है. उपभोक्ताओं ने कहा कि पहले बढ़ी कीमत ने परेशान किया और अब
सिलेंडर नहीं मिलने से टेंशन हो रहा है.सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव
तेल कंपनियों ने एजेंसियों से कहा है कि गैस सिलेंडरों की डिलीवरी केवल वैध बुकिंग और ग्राहक के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर हो.सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव
किया गया है. अब उपभोक्ता दोबारा बुकिंग (रिफिल) 15 दिनों के बजाय कमसे कम
21 दिनों के अंतराल पर ही कर सकेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










