Bokaro News : बोकाराे में दस दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकाराे में दस दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप

Bokaro News : बोकारो में दस दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है.

विज्ञापन

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण बोकारो में दस दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की

आपूर्ति नहीं हो रही है. एजेंसियों के पास अब दो-चार दिनों का ही स्टॉक है. दो-चार दिन के बाद कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की

आपूर्ति नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी होगी. संचालकों का कहना है कि अगर यही हाल चार-पांच दिन तक रहा तो होटल और रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा. कई छोटे ढाबे और होटलों में

घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग होने लगा है. अनुराग एचपी गैस सर्विसेज के अर्पण

मधई बेक ने कहा कि कंपनियों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दस दिनों से नहीं आ रहा है. एजेंसी के स्टॉक से

आपूर्ति की जा रही है.

घरेलू गैस सिलिंडर में चार-पांच दिन का वेटिंग

घरेलू गैस सिलिंडर में फिलहाल चार-पांच दिन का वेटिंग

चल रहा है. गैस एजेंसियों में सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. बुधवार को भी कई जगह सुबह से ही लंबी कतारें दिखी. उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola