ताइक्वांडो में मेडल जीतने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 11:10 PM
ताइक्वांडो में मेडल जीतने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
गांधीनगर. बोकारो जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर पांच में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल गांधीनगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ एस के सिंह, प्राचार्य विवेकानंद पांडे तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेडल जीतने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रगति कुमारी, सिल्वर मेडल जीतने वाले सुमित भाटिया, गरिमा दुबे, शीतल कुमारी, अनन्या कुमारी, राजवीर सिंह, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ओमी कुमार और सांत्वना पुरस्कार पाने वाली निष्ठा कुमारी शामिल हैं. निदेशक ने कहा कि आगे भी बच्चे राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराएं. मौके पर खेल शिक्षक बनवारी रवानी, मैनेजर पुष्पा कुमारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










