विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा : योगेश्वर प्रसाद

04 | Prabhat Khabar Network
बोकारो में जेपीएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व विधायक योगेश्वर प्रसाद ने कहा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा।
बोकारो : जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी-बोकारो की ओर से शनिवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया गया. नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा-बोकारो ने किया. इससे पहले गरगा पुल स्थित भारत माता की मूर्ति के पास पैदल मार्च निकाला गया. प्रदर्शन के दौरान बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर प्रसाद महता ने कहा कि जब तक छात्रों व युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया व न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भाजपा की आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह ने कहा कि पार्टी विद्यार्थियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उनकी हर लड़ाई में मजबूती से साथ खड़ी है. विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदेव राय ने कहा कि पिछले छह साल में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल समेत उत्पाद सिपाही भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितता सामने आयी है.
लेकिन, इन मुद्दों पर राज्य सरकार मौन है. दूसरी तरफ दिल्ली में हुए प्रदर्शन का समर्थन करती है. अन्य वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की सीबीआइ से जांच हो. दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो. कांग्रेस दिल्ली में युवाओं के अधिकारों को लेकर प्रदर्शन करती है, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों पर चुप्पी साध लेती है. कांग्रेस को युवाओं की नहीं, बल्कि गंदी राजनीति से मतलब है.
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, बिनोद गोरांई, अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री रामलाल सोरेन, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, एंजेला सिंह, ईश्वर महतो, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री जयनारायण मरांडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश घोषाल, जय प्रकाश तापड़िया, जितेंद्र गोस्वामी, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, हरिपद गोप, बबलू चौबे, विक्रम गोस्वामी, पंकज शेखर, चंद्रप्रकाश सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, मुकेश राय, चंद्रशेखर महथा, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार, ऋषभ राय समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










