कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
झारखंड के पेटरवार में पागल कुत्ते के काटने से घायल 10 वर्षीय छात्र अली रजा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पेटरवार: एक पागल कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल हुए पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया गांव निवासी अली रजा(10 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान रिम्स रांची में शुक्रवार की रात में हो गयी. मृतक राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टकाहा के चौथी कक्षा का छात्र था.
मृतक छात्र अली रजा का शव शुक्रवार की रात्रि में जैसे ही मृतक का घर पहुंचा, वैसे ही शोक का परावार उमड़ गया. मृतक मासूम बेटे का शव देख कर मृतक की मां रजिया खातून, पिता इस्तियाक अंसारी सहित अन्य परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. गांव का माहौल काफी गमगीन हो गया और गांव में मात्तमी सन्नाटा पसर गया.
ज्ञात हो कि गत 7 जुलाई को एक पागल कुत्ते ने शरीर के विभिन्न हिस्सों में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जिसका इलाज रिम्स रांची में चल रहा था और इलाज के दौरान बीती रात में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










