मिथिला स्कूल परिसर में स्थापित होगी महाकवि विद्यापति की प्रतिमा

Updated at : 11 Apr 2024 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिला स्कूल परिसर में स्थापित होगी महाकवि विद्यापति की प्रतिमा

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

विज्ञापन

बोकारो. मिथिला सांस्कृतिक परिषद बोकारो के कार्यकारिणी की बैठक बुधवार की शाम मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सभागार में हुई. वर्ष 2024-2027 के लिए अध्यक्ष के पद पर बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अनिल कुमार व उपाध्यक्ष पद के लिए समरेंद्र झा व अविनाश कुमार झा का मनोनयन किया गया. विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में विपिन कुमार सिंह, कुंदन कुमार, राजेंद्र कुमार व बटोही कुंवर मनोनीत किये गये. बैठक में भावी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गयी. स्कूल परिसर में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया. बता दें कि यह स्कूल परिषद की ओर से ही संचालित की जाती है. लिए गए कई निर्णय 28 अप्रैल को बीजीएच के सहयोग से मिथिला स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. परिषद के चास स्थित जमीन पर प्ले स्कूल खोलने के लिए भवन निर्माण पर चर्चा हुई. महासचिव नीरज चौधरी ने बताया कि मिथिला स्कूल परिसर में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया. परिषद के परिषद के पंचांगयुक्त कैलेंडर के शीघ्र प्रकाशन सहित अन्य जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक ने मई में जानकी नवमी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाने की बात कही. परिषद व समाजहित में नया आयाम गढे़गी नयी टीम : राजेंद्र अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र कुमार ने कहा कि परिषद की नयी कार्यकारिणी ऊर्जावान है. नयी टीम परिषद व समाजहित में नया आयाम गढे़गी. संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी, वित्त सचिव मिहिर मोहन ठाकुर, संगठन सचिव बहुरन झा, योजना सचिव शिवेश पाठक, प्रेस सचिव मुकेश कुमार झा, उप वित्त सचिव मनोज कुमार झा, उप सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक प्रदीप झा, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सचिव पीके झा ‘चंदन’, परिषद कार्यकारिणी सदस्य गोविंद कुमार झा, अनिल कुमार झा, गोपाल झा, आनंद कुमार राजहंस, आरएन मिश्र, गणेश झा, सुदीप कुमार ठाकुर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola