Bokaro News : आइए की स्टेट टॉपर को किया सम्मानित

Bokaro News : इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर को सम्मानित किया गया.
इंटर आर्ट्स में 95.6% प्राप्त कर स्टेट टॉपर बनी खैराचातर की छोटी कुमारी को लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम् पेटरवार में शुक्रवार को सम्मानित किया गया. विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने मिठाई खिलायी और उपहार व प्रोत्साहन राशि दी. श्री सिन्हा ने कहा कि छोटी कुमारी की उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरव का अनुभव कर रहा है. प्राचार्य आजाद कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बधाई दी. छोटी कुमारी ने कहा कि उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता होती है. छोटी कुमारी को भाजपा कसमार प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को सम्मानित किया गया. भाजपा नेताओं ने उसके आवास पहुंच आर्थिक सहायता भी दी. भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि छोटी कुमारी ने कसमार क्षेत्र का नाम रोशन किया है. मौके पर असीत बनर्जी, आनंद कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, अनीश कुमार जायसवाल, रामचरण महतो, राजेश्वर महतो, सुरेश कालिंदी, उमेश तिवारी, जयनंदन महतो, कैलाश करमाली, मनमोहन तिवारी, अजय ठाकुर आदि मौजूद थे. इधर, मध्य विद्यालय खैराचातर में समारोह आयोजित कर छोटी कुमारी को सम्मानित किया गया. छोटी ने कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की थी. छोटी ने कहा कि उनकी शिक्षा की मजबूत नींव यही रखी गयी. प्रधानाध्यापक अमित कुमार जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया. मौके पर मुखिया विजय कुमार जायसवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जटल अड्डी, संयोजिका मीला देवी आदि थे. समारोह में खुशी परवीन व सरताज रजा को भी सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










