Bokaro News : बोकारो में अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सात से

Bokaro News : बोकारो में अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सात जून से होगी.
दो दिवसीय अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-02 ए स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल मैदान में सात जून से होगा. यह जानकारी बुधवार को जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.
लगभग 200 खिलाड़ी लेंगे भाग
कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे. यह आयोजन जिला व राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए राज्य के बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करना है. श्री सिंह ने बोकारो जिला प्रशासन व बोकारो इस्पात प्रबंधन से कुश्ती खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक कदम उठाने की मांग की. मौके पर राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, राजू कुमार पोलार्ड, विद्यालय के पीटी टीचर सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










