Bokaro News : बीएसएल में अनुबंध पर होगी खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल के लिए एक बास्केटबाॅल व एक फुटबॉल खेल प्रशिक्षक की होगी नियुक्ति
विज्ञापन
Bokaro News : बोकाराे स्टील प्लांट(बीएसएल) में अनुबंध के खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 11 जनवरी को होगी. बीएसएल के लिए एक बास्केटबॉल व एक फुटबॉल खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति होगी. बीएसएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, माइंस में तीरंदाजी के लिए दो (01 पुरुष व 01 महिला) प्रशिक्षक की नियुक्ति होगी. आवेदन के लिए ऊपरी आयु सीमा 64 वर्ष (26.12.2024 को) होनी चाहिए. खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति से खिलाड़ी लाभान्वित होंगे.
सुबह 9:00 से दोपहर 12.00 बजे तक होगा पंजीकरण :
बीएसएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए 11 जनवरी को साक्षात्कार होगा. सुबह 9:00 से दोपहर 12.00 बजे तक पंजीकरण का समय निर्धारित किया गया है. साक्षात्कार सेल फुटबॉल अकादमी-सेक्टर तीन, बोकारो-झारखंड में होगा. विस्तृत जानकारी सेल वेबसाइट www.sailcareers.com पर उपलब्ध है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










