Bokaro News: सर्दी को ले सदर व अनुमंडल अस्पतालों में चार बेड का स्पेशल केयर यूनिट तैयार

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 07 Nov 2025 12:09 AM

विज्ञापन

Bokaro News: लगातार बढ़ रही सर्दी से बोकारोवासी परेशान है. लोगों को सर्दी की सितम से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है.

विज्ञापन

सदर अस्पताल व अनुमंडल अस्पतालों के उपाधीक्षक को चार-चार बेड का स्पेशल केयर यूनिट तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों को जीवन रक्षक दवाओं को तैयार रखने का निर्देश जारी किया है. जिले में संचालित निजी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रखा है. ताकि जरूरत के अनुसार मरीजों को तुरंत इलाज किया जा सके. फिलहाल सदर अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल में रोजाना लगभग 250 मरीज सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे है. जरूरत के अनुसार प्राथमिक उपचार के अलावे अस्पताल में दाखिल कर इलाज भी किया जा रहा है. सदर अस्पताल के आइसीयू, सीसीयू, एसएनसीयू व एनआइसीयू में एएनएम लगातार मरीजों की देखरेख में जुटी हुई है.

गुनगुना पानी व गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन करें

सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि सुबह व शाम को पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें. गुनगुना पानी व गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन करें. शीतल पेय पदार्थ का सेवन किसी भी हाल में ना करें. ताजा खाना खाएं बासी खाने से परहेज करें. मौसमी साग-सब्जी वह फल का अधिक से अधिक प्रयोग करें. अदरक व दालचीनी वाली चाय का इस्तेमाल करें. साफ व शुद्ध पानी भरपूर मात्रा में पीये. ठंड के मौसम में सादा, संतुलित और पौष्टिक खानपान अपनाये. ज्यादा घी-तेल और मसाले युक्त आहार से बचें. एल्कोहल व सिगरेट का उपयोग किसी भी हाल में न करें.

एल्कोहॉल लेने के बाद हार्ट के पंपिंग की गति अनियंत्रित हो जाती है

डॉ कुमार ने कहा कि एल्कोहॉल लेने के बाद हार्ट के पंपिंग की गति अनियंत्रित हो जाती है. एल्हकोहल के प्रयोग से शरीर में सही ढंग से रक्त प्रवाह नहीं हो पाता. सिगरेट में मौजूद निकोटीन हृदय की रक्तवाहिका नलियों के भीतरी हिस्से को नुकसान पहुंचाता है. सिगरेट पीने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है. ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. हार्ट अटैक का बड़ा कारण है. क्रीमयुक्त दूध के बजाय स्किम्ड मिल्क लें. रोज हरी सब्जियां व फल का सेवन अधिक मात्रा में जरूर करें. नॉन-वेजटेरियन हैं, तो रेड मीट से दूर रहें. एग व्हाइट का ही सेवन करें. मछली का उपयोग करें. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के लिए फायदेमंद है.

अस्पतालों को विशेष दिशा निर्देश जारी किया गया है

सर्दी के मौसम में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को होता है. बढती सर्दी को लेकर सरकारी व निजी अस्पतालों को विशेष दिशा निर्देश जारी किया गया है. सभी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं को पर्याप्त मात्रा में रखा गया है. – डॉ अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन, बोकारो

मौसमी बीमारी के मरीज लगातार बढ रहे हैं

कैंप दो सदर अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीज लगातार बढ रहे है. गुरूवार को ओपीडी में लगभग पांच सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया. लगभग 135 मरीजों में सामान्य सर्दी की शिकायत मिली. वहीं चास अनुमंडल अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में मंगलवार को सबसे ज्यादा मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज परामर्श लेने आये. ओपीडी में 80 मरीजों को सलाह दिया गया. चिकित्सकों ने कहा : अचानक ठंड बढी है. अनदेखी खतरनाक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola