‘सोनू सूद ऑफ झारखंड’ को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सलेंस’ अवार्ड

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के साथ विकास गुप्ता.
Sonu Sood of Jharkhand: झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले एक युवक को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. एक गैर-सरकारी संगठन ने उन्हें नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया है. समाजसेवा और सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका निभा रहे विकास गुप्ता को इटली की प्रतिष्ठित पत्रिका ने ‘सोनू सूद ऑफ झारखंड’ की संज्ञा दी है.
Sonu Sood of Jharkhand: झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनीअर्थ ह्यूमैनिटी एंड पीस फाउंडेशन (Uniearth Humanity and Peace Foundation) ने प्रतिष्ठित नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन (Nelson Mandela Humanitarian Excellence Recognition) अवार्ड से नवाजा है. बोकारो जिले के बेरमो निवासी को यह सम्मान मानवता की सेवा, सामाजिक परिवर्तन और शांति स्थापना जैसे कार्यों में उनके योगदान के लिए नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर दिया गया. यह दिन दुनिया भर में शांति, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रतीक नेल्सन मंडेला की स्मृति में मनाया जाता है.
वर्षों से समाजसेवा में जुटे हैं विकास गुप्ता
विकास गुप्ता कई वर्षों से जमीनी स्तर पर समाज सेवा में जुटे हैं. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और डिजिटल साक्षरता जैसे क्षेत्रों में गरीबों और वंचितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हैं. लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवा की थी. दर्जनों बच्चों की हार्ट सर्जरी, बुजुर्गों की पेंशन, राशन, ट्राईसाईकिल इत्यादि के क्षेत्र में मदद करवाकर एक कीर्तिमान बनाया है.
हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं बेरमो के विकास
विकास अभी तक हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं और यह सेवा निरंतर जारी है. कोरोना महामारी के कठिन समय में जब देशभर में लोग संघर्ष कर रहे थे, उस दौर में विकास लोगों की उम्मीद की किरण बनकर सामने आये थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना गौरव की बात – विकास
पुरस्कार मिलने पर विकास गुप्ता ने कहा, ‘मुझे अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलना गौरव की बात है. यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है, जो नि:स्वार्थ भाव से समाज के लिए काम करते हैं. नेल्सन मंडेला जैसे महापुरुष की प्रेरणा से हम और भी बेहतर समाज बना सकते हैं.’
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के हैं फैन
सामाजिक कार्यकर्ता विकास सोनू सूद के खासे फैन हैं. विकास गुप्ता ने सोनू सूद की मदद से ऐसे दर्जनों लोगों की मदद करायी, जिनकी आखिरी उम्मीद सिर्फ सोनू सूद थे. सोनू सूद की मदद से बच्चों की हार्ट सर्जरी, स्कूल की फीस, पढ़ने के लिए मोबाइल, स्कूल जाने के लिए साइकिल की मदद करवायी. हर वर्ष वे सोनू सूद का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाते हैं. अब तक विकास को ‘झारखंड का सोनू सूद’ कहा जाने लगा है.
समाज सेवा से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
विकास गुप्ता के अद्भुत कार्यों को भारत ही नहीं, विदेशों में भी सराहा गया है. हाल ही में इटली की प्रसिद्ध मैगजीन ‘La Stelle’ ने उनके कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित किया और उन्हें ‘Sonu Sood of Jharkhand’ की उपाधि से सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में मानव तस्करी का इंटरनेशनल नेटवर्क! डंकी रूट से अमेरिका भेजकर करोड़ों कमाये, 5 गिरफ्तार
Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, घर से निकलने से पहले चेक करें टाइम
गदाई दियारा के बड़ी गंगा में नाव के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 लापता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




