मौसम चेतावनी : झारखंड में बढ़ने वाला है तापमान, आंधी-वज्रपात के साथ 12 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट

वर्षा के बाद मस्ती करते बच्चे.
Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून सक्रिय है. लगातार वर्षा का दौर जारी है. सामान्य से 48 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. आगे भी वर्षा की चेतावनी दी गयी है. साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भी भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है. 12 जिलों में वर्षा-वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. आज ही जान लें, कल किन जिलों में होगी वर्षा.
Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. कहा है कि इन 12 जिलों में आंधी-वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही यह भी कहा है कि अगले 3 दिनों में झारखंड के उच्चतम तापमान में वृद्धि होने वाली है.
उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी वर्षा संभव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
मौसम केंद्र ने 12 जिलों के लिए जारी की मौसम चेतावनी
मौसम केंद्र ने झारखंड राज्य के लिए शनिवार को जो मौसम की चेतावनी जारी की है, उसमें कहा है कि उत्तरी एवं उससे सटे मध्य भागों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़) में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
मौसम केंद्र के मुताबिक, इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और आंधी के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. आंधी चलने पर हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. यह भी कहा कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा.
रांची में एक या दो बार होगी वर्षा, इतना रहेगा तापमान
राजधानी रांची का उच्चतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है. 3 अगस्त 2025 को रांची में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी होगी.
गोड्डा में एक दिन में हुई 170.2 मिमी वर्षा
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रहा. कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक वर्षा गोड्डा के पथरगामा में हुई. यहां एक दिन में 170.2 मिमी वर्षा हुई.
जगन्नाथपुर का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान जगन्नाथपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. जगन्नाथपुर का उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री और लातेहार का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
अब तक 778.8 मिमी बरसा मानसून
झारखंड में मानसून अब तक 778.8 मिमी बरस चुका है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक है. 1 जून से 2 अगस्त 2025 तक झारखंड में 526.3 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. पाकुड़ एकमात्र जिला है, जहां सामान्य से कम वर्षा हुई है. बाकी सभी 23 जिलों में सामान्य बारश हुई है.
इसे भी पढ़ें
गदाई दियारा के बड़ी गंगा में नाव के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 लापता
Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, घर से निकलने से पहले चेक करें टाइम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




