Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड कृषि विभाग में अधिकारियों व कर्मियों की है कमी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 03 May 2025 11:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड कृषि विभाग में अधिकारियों व कर्मियों की कमी है.

विज्ञापन

उदय गिरि, फुसरो नगर, चंद्रपुरा प्रखंड कृषि विभाग में अधिकारियों व कर्मियों की कमी है. कृषि बाहुल्य चंद्रपुरा प्रखंड की 23 पंचायतों के लिए मात्र तीन जनसेवक व दो सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) हैं. सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार गौतम तकनीकी बीटीएम के प्रभार में हैं. अधिकारियों व कर्मियों की कमी के कारण समय पर योजनाओं का आवश्यक प्रचार-प्रसार नहीं हो पाता है और इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाता है. केसीसी, धान खरीद, पीएम कुसुम, पीएम किसान सम्मान निधि, खाद-बीज वितरण आदि योजनाओं का लाभ किसान नहीं ले पाते हैं.

बिना सूचना के छह माह से अनुपस्थित हैं बीटीएम

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) सुभाषचंद्र मंडल पदस्थापना के बाद से बगैर सूचना के कार्यालय नहीं आ रहे हैं. बीडीओ ईश्वर दयाल महतो ने इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि श्री मंडल छह माह से अधिक समय से बिना किसी सूचना के कार्यालय नहीं आ रहे हैं. इसलिए किसी अन्य प्रखंड तकनीकी प्रबंधक की प्रतिनियुक्ति की जाये.

किसान हैं छह हजार, मात्र 1752 को ही मिला केसीसी का लाभ

जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा प्रखंड में केसीसी योजना लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है. प्रखंंड में छह हजार किसानों में से महज 1752 को ही इस योजना का लाभ मिल सका है. इसके कारण उपायुक्त कार्यालय द्वारा प्रभारी बीटीएम को स्पष्टीकरण किया गया है. इसके बाद प्रखंड के 773 किसानों के केसीसी आवेदन बैंकों में जमा कराये गये हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्रखंड के 3975 किसान निबंधित हैं. इसमें से 1144 का इ केवाइसी लंबित है और उन्हें योजना की राशि नहीं मिल पा रही है.

तीन जनसेवकों व दो एटीएम से 23 पंचायतों का कार्य लिया जा रहा है. काफी परेशानी हो रही है.

ईश्वर दयाल महतो, बीडीओ, चंद्रपुरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola