Bokaro News : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सियालजारी के दो खिलाड़ियाें का चयन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सियालजारी के दो खिलाड़ियाें का चयन

Bokaro News : अंडर-13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सियालजारी के दो खिलाड़ियाें का चयन हुआ.

विज्ञापन

झारखंड तीरंदाजी संघ की ओर से सात और आठ मार्च को जीआरडी टाटा स्टेडियम जमशेदपुर में अंडर-13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें बालिका वर्ग में सुभद्रा कुमारी व बालक वर्ग में विशाल बाउरी का चयन हुआ है. दोनों सियालजोरी गांव के हैं. दोनों वेदांता-ईएसएल आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. कोच बुद्धेश्वर मुर्मू व संजू कुमारी हैं. ईएसएल वेदांता मैनेजर गौतम, श्री चंडी व एसपी घोष ने दोनों को बधाई दी. राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन गुंटुर-आंध्र प्रदेश में होगा.

अंतरराष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में हिसीम के बबलू महतो को दूसरा स्थान

कसमार प्रखंड अंतर्गत हिसीम गांव निवासी छात्र बबलू कुमार महतो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता हार्टफुलनेस शिक्षा न्यास एवं श्री रामचंद्र मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी थी, जिसमें विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. बबलू कुमार महतो ने हिंदी भाषा में अपना निबंध प्रस्तुत किया. वर्तमान में बबलू रांची में रह कर साईं नाथ विश्वविद्यालय, ओरमांझी में अध्ययनरत हैं. पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं. विशेष रूप से स्वच्छता अभियान और प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में भागीदारी रहती है. क्षेत्र के ग्रामीणों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों, साथियों ने उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola