विस्थापितों के 25 मेधावी बच्चों को प्रत्येक माह मिलेगी 500 रु छात्रवृत्ति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बीएसएल. बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 अगस्त
विज्ञापन
वरीय संवाददाता , बोकारो.
विस्थापित परिवारों के मेधावी बच्चों को बोकारो स्टील प्रबंधन बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति देगा. इसके तहत बोकारो इस्पात प्रबंधन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इन परिवारों के 25 बच्चों को प्रति माह पांच सौ रुपये प्रदान करेगा. इस बाबत सर्कुलर जारी कर दिया गया है. योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए 11वीं व 12वीं कक्षा के बच्चे आयेंगे. बोकारो इस्पात का शिक्षा विभाग प्रत्येक वर्ष यह छात्रवृत्ति उन 25 बच्चों को देता है, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया हो. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त स्कूल व कॉलेज में 11वीं कक्षा में नामांकन करा चुका हो. बीएसएल के निर्माण के कारण विस्थापित हुए परिवारों के वैध/सौतेले (पुत्र व पुत्रियों) से शैक्षणिक वर्ष सत्र 2024-26 के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने सेकेंडरी (मेट्रिक) की परीक्षा 2024 में पास की है व किसी मान्यताप्राप्त महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में 2024-26 में इंटर में दाखिला लिया हो. छात्रवृति की राशि दो पाठ्यक्रम/इंटरमीडिएट के लिए 500/ रु० प्रतिमाह (दो वर्षों के लिए) मिलेगी. छात्रवृत्ति की राशि चयनित छात्र के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जायेगी. सभी जरूरी कागजात के साथ आवेदन महाप्रबंधक (शिक्षा) कार्यालय में 30 अगस्त 24 तक कमरा नं. 230, नगर सेवा भवन में जमा करना होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










