Bokaro News: संत रविदास की शिक्षाएं मानवता के लिए हैं कारगर : एसडीएम

Published at :12 Feb 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: संत रविदास की शिक्षाएं मानवता के लिए हैं कारगर : एसडीएम

Bokaro News: संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम ने संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी. इस अवसर पर शोभायात्रा निकालने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार रवि, सचिव हरेंद्र रविदास, कोषाध्यक्ष धनंजय रविदास व उप कोषाध्यक्ष बैजू रविदास ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा व विशिष्ट अतिथि पेटरवार सीओ अशोक राम शामिल हुए. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा व अंचल अधिकारी अशोक राम को समिति के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. एसडीएम मुकेश मछुवा ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा ” संत रविदास का यह संदेश समाज के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. बताया कि संत रविदास किसी एक जाति या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए हैं. इसके साथ ही सीओ अशोक राम, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, मदन रविदास, गंदौरी राम और बद्री पासवान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि नारायण प्रजापति, पूर्व थाना प्रभारी यमुना चौधरी, तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी, प्रो महावीर यादव और दांतु पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक सहित कई लोग उपस्थित थे. कृष्णा रविदास, रामानंद, प्यारेलाल, गणपत, गजाधर, उमेश और अमरजीत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. संचालन प्रो धनंजय रविदास ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola