बोकाराे: मजदूरों को एरियर नहीं देना चाहता है सेल प्रबंधन : रामाश्रय

Updated:
विज्ञापन
19 | Prabhat Khabar Network

19 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने सेल प्रबंधन के खिलाफ मासव्यापी मजदूर संवाद शुरू किया। एरियर और ग्रेच्युटी समेत कई मुद्दों पर प्रबंधन को घेरा।

विज्ञापन

बोकाराे: ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से सेल कर्मियों व ठेका मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सोमवार से मासव्यापी मजदूर संवाद कार्यक्रम बीएसएल के सीआरएम तीन विभाग से शुरू किया गया. एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछला वेतन समझौता आज भी पूरा नहीं हुआ है और एमओए नहीं हुआ है. सेल प्रबंधन मजदूरों का कमाया हुआ एरियर नहीं देना चाहता है.

दूसरी ओर ग्रेच्युटी पर एकतरफा सीलिंग लगा दी गयी है, जिससे एक-एक मजदूर को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. अधिकारियों के समान छुट्टी मजदूरों को नहीं मिलती है. आज भी वही पुरानी इंसेंटिव रिवार्ड की पॉलिसी चल रही है. वीआर, सीआर, ग्रेडिंग खराब करने के नाम पर मजदूरों में भय का वातावरण बनाया जा रहा है.

सीटू के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि श्रमिक वर्ग ने औपनिवेशिक काल में अत्यधिक शोषण के खिलाफ व स्वतंत्र भारत में भी आठ घंटे के कार्यदिवस, कार्यस्थल सुरक्षा, यूनियन बनाने और संगठित होने के अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी, आंदोलन करने और हड़ताल के अधिकार के लिए संघर्ष किया है. उन्होंने सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा, ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण की लड़ाई का आह्वान किया.

यूनियन बनाना कठिन, पंजीकरण मुश्किल व निरस्तीकरण आसान

एचएमएस के आरके सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार श्रम संहिताओं के माध्यम से इन उपलब्धियों को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. इन संहिताओं में ऐसे कठोर और दमनकारी प्रावधान हैं कि यूनियन बनाना कठिन, पंजीकरण मुश्किल और निरस्तीकरण आसान हो जायेगी.

नियोक्ताओं के उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है. पीके किस्कू, एसके सिंह, डी नायक, आनन कुमार, सीएस मुंडा, सीआर महतो, एसपी सिंह, एमके राय, इश्तियाक अंसारी, देव कुमार, आर बिंदानी, राजू कुमार, राहुल आदि ने भी संबोधित किया.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola