रोजगार के लिए तमिलनाडु गये चास के युवक का आया शव, परिवार में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
07 | Prabhat Khabar Network

07 | Prabhat Khabar Network

रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए बोकारो के राजेश बाउरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पिंड्राजोरा: रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु गये चास प्रखंड अंतर्गत उलगोड़ा पंचायत के केशरीडीह निवासी 32 वर्षीय राजेश बाउरी का शव आया. वह करीब दो माह पूर्व गांव के अन्य लोगों के साथ तमिलनाडु के मदुरै गया था. वहां हाईटेक कैरियर प्रालि के माध्यम से एक कंपनी में कार्यरत था. शुक्रवार को कार्यस्थल में उसकी तबीयत बिगड़ गयी. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

सोमवार को शव गांव लाया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पत्नी प्रतिमा देवी बार-बार बेहोश हो रही थी. परिजन उन्हें उपचार के लिए बाहर ले गये. आठ वर्षीय पुत्र निशान बाउरी और पांच वर्षीय पुत्र सोनू बाउरी भी रो-रो कर बुरा हाल था.

बोकारो विधायक श्वेता सिंह, मुखिया प्राण कृष्ण महतो, कांग्रेस नेता अशोक महथा, पवन झा, दिनेश गोप व नरेश मांझी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे. अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया. जनप्रतिनिधियों ने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, दोनों बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था तथा सरकार की ओर से मिलने वाली सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.

दो माह में क्षेत्र के तीन प्रवासी मजदूरों की हुई मौत पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में दो महीने के भीतर तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हुई है. पांच जून को कुमारदागा बाउरी टोला निवासी 41 वर्षीय अभी बाउरी की महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी.

इसके बाद पांच जुलाई को गोपालपुर निवासी अजीत सहिस की मौत तमिलनाडु में हो गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार के लिए पलायन करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार और प्रशासन को प्रभावी व ठोस कदम उठाना चाहिए .


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola