SIR: चास प्रखंड में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा, डीईओ ने विभागीय पदाधिकारी को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन
0102 | Prabhat Khabar Network

0102 | Prabhat Khabar Network

बोकारो के चास प्रखंड में गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो गया है। डीसी ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बोकारो: समाहरणालय कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीसी अजय नाथ झा ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआइआर कार्यों की समीक्षा की. चास बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि चास प्रखंड में गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन काम पूरा हो गया है. बोकारो विस के जरीडीह क्षेत्र में 99.84, बीएस सिटी क्षेत्र में 85.63 व चास नगर निगम क्षेत्र में 84.96 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है.

डीसी ने कहा कि जिन क्षेत्र में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो चुका है, वहां के एइआरओ व कर्मी बीएस सिटी व चास नगर निगम क्षेत्र के लंबित कार्यों में सहयोग करें. बैठक में चास एसडीओ प्रांजल ढांडा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, डीपीआरओ रवि कुमार, एइआरओ जरीडीह कुमार कनिष्क, एइआरओ बीएस सिटी सत्यबाला सिन्हा, एइआरओ चास नगर निगम जया कुमारी, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola