मनोज राय बने बोकारो जिला कांग्रेस के प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने किया उनका स्वागत

35 | Prabhat Khabar Network
बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोज राय को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
बोकारो: बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोज राय को बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी का प्रवक्ता बनाया गया. जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने सोमवार को इसकी घोषणा की. जिला कांग्रेस का प्रवक्ता बनाये जाने पर मनोज राय का चास नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
मनोज राय ने कहा कि नया दायित्व नयी जिम्मेदारी लेकर आया है. कांग्रेस का सिद्धांत व विचार जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में काम करता रहा हूं, अब नये उत्साह के साथ 2029 में कांग्रेस को केंद्र की सत्ता तक पहुंचाने व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम होगा. इसी मिशन में सभी को लगना होगा. चास नगर अध्यक्ष साधु बाउरी, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार राय, कपिल दास, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र रजक, चास नगर उपाध्यक्ष मोहित दास, रवि चौधरी, शिवदास आचार्य, किट्टू आर्यन राय, सपन नायक, प्रह्लाद कंडू ,रणवीर कुमार, सुभोजीत रंजन, अजय दास, मनोज सिंह, बिट्टू झा, रोहित साव, इकबाल, अंकित कुमार, ओम प्रकाश सिंह, धनंजय चक्रवर्ती, गौतम चक्रवर्ती व अन्य ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










