बोकारो में पुलिस ने लौटाए चोरी और खोये हुए छह मोबाइल, हकदार के चेहरे पर दिखी खुशी

26 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के सेक्टर छह थाना पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से लोगों के चोरी और खोए हुए छह मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस लौटा दिए हैं।
बोकारो: सेक्टर छह थाना की पुलिस ने लोगों के चोरी व खोये छह मोबाइल टेक्निकल सेल के सहारे खोज निकाले. थाना परिसर में रविवार को इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी संगीता कुमारी की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर छह डी निवासी विवेक कुमार सिंह, सेक्टर छह सी निवासी सुमन टोप्पो, सेक्टर छह डी निवासी अर्जुन प्रसाद साह, सेक्टर छह डी निवासी शिवशंकर महतो, रानीपोखर निवासी अंशु कुमार बैठा व सेक्टर छह निवासी अभिनव कुमार को उनके मोबाइल लौटाये.
मौके पर एसआइ पप्पू कुमार, एसआइ एसबी गोप, एएसआइ जेनेंद्र कुमार सिंह, एएसआइ सुचांद कुजूर, एएसआइ रामराज महतो, एएसआइ अर्जुन राम, एएसआइ गुप्तेश्वर पांडेय, सहायक मुंशी गुड़िया पंकज आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










