बोकारो स्टेशन से गैर-अधिकृत पानी की बोतलों के 70 कार्टन जब्त, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Updated:
विज्ञापन
37 | Prabhat Khabar Network

37 | Prabhat Khabar Network

बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना मानक वाली 70 कार्टन अवैध पानी की बोतलें जब्त कीं। यात्रियों से अधिकृत वेंडरों से ही सामान लेने की अपील।

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मानक के अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. स्टेशन के एरिया रेलवे मैनेजर (एआरएम) विनीत कुमार ने निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पर रखे करीब 70 कार्टन गैर-अधिकृत पानी की बोतलें जब्त कराईं.

जांच में पाया गया कि बोतलों पर रेलवे उपयोग के लिए आवश्यक मानक अंकित नहीं थे और वे रेलवे द्वारा अधिकृत ब्रांड की भी नहीं थीं. इसके बाद संबंधित बोतलों को तत्काल जब्त कर लिया गया.

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही पानी और अन्य खाद्य सामग्री खरीदें. यदि किसी प्लेटफॉर्म या ट्रेन में गैर-अधिकृत पानी की बिक्री होती दिखे तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित अधिकारियों को दें.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola