दर्जनों युवाओं ने ली आजसू की सदस्यता, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
29 | Prabhat Khabar Network

29 | Prabhat Khabar Network

कसमार प्रखंड में रूपेश कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने सभी का स्वागत किया।

विज्ञापन

कसमार: कसमार प्रखंड के मंजूरा निवासी रूपेश कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने सोमवार को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पार्टी का पट्टा पहना कर इनका स्वागत किया. कहा कि आजसू पार्टी युवाओं, किसानों और झारखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

रूपेश कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. कार्यक्रम में जिप सदस्य अमरदीप महाराज, सुरजन कपरदार, शिशुपाल महतो, बासुदेव प्रजापति, मिथलेश महतो, भागीरथ महली आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola