सेल प्रबंधन के खिलाफ एक माह तक चलेगा मजदूर संवाद अभियान

Updated:
विज्ञापन
27  | Prabhat Khabar Network

27  | Prabhat Khabar Network

बोकारो स्टील प्लांट के कर्मियों और ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने 27 जुलाई से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो सेल कर्मियों और ठेका मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. शनिवार को सेक्टर-3 स्थित एटक कार्यालय में हुई मोर्चा की बैठक में 27 जुलाई से 27 अगस्त तक बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में मजदूर संवाद कार्यक्रम चलाने का फैसला हुआ. इसके बाद 30 अगस्त को सेक्टर-2 कला केंद्र में मजदूर सम्मेलन आयोजित कर आगे के निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जायेगी.

बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछला वेतन समझौता अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुआ है. एनजेसीएस के इतिहास में पहली बार एमओयू के आधार पर निर्णय लिया गया, जबकि अब तक एमओए नहीं हुआ है.

प्रबंधन मजदूरों का बकाया एरियर देने में टालमटोल कर रहा है और ग्रेच्युटी पर एकतरफा सीमा तय कर कर्मियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है. समान अवकाश, प्रोत्साहन नीति में बदलाव, बीआर-सीआर और ग्रेडिंग व्यवस्था में सुधार की भी मांग उठायी गयी. नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत सेल की जमीन निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है. ठेका मजदूरों की छंटनी, केंद्रीय न्यूनतम वेतन, ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चिंता जतायी गयी.

बैठक की अध्यक्षता आइडी प्रसाद ने की. मौके पर इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष बीएन उपाध्याय, एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, आर शर्मा, सीटू के महामंत्री आरके गोराई, अध्यक्ष बीडी प्रसाद, एचएमएस के संयुक्त महामंत्री आरके सिंह व बोकारो कर्मचारी पंचायत के महामंत्री आरके वर्मा आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola