बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :10 Jun 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

धरती आबा की वीरता व बलिदान को किया याद
विज्ञापन
बोकारो.
भगवान बिरसा मुंडा समिति बोकारो की ओर से रविवार को नया मोड़ बिरसा चौक में बिरसा मुंडा की 124वीं शहादत दिवस मनाया गया. उनकी प्रतिमा पर समिति की सदस्यों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके वीरता व बलिदान को याद किया. अध्यक्षता अध्यक्ष योगो पुर्ति ने की. इससे पूर्व दिऊरी गंगाधर पुर्ति ने आदिवासी रीति रिवाज से पूजा-अर्चना की. सभी सदस्यों ने बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. अध्यक्ष श्री पुर्ति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों की भाषा, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन किया था. उपाध्यक्ष रामदयाल सिंह गोकुल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेज़ों के खिलाफ हिंसक विद्रोह छेड़ दिया था. मौके पर अंतरराष्ट्रीय कलाकार रंजीत कुमार, रूपलाल मांझी, झरीलाल पात्रा, रामकुमार मांझी, फुलजेंट एक्का, आकाश कुमार समड, वीर सिंह, संजय कुमार, बरजो मेलगंडी, पत्रों समड आदि मौजूद थे.उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया : चंदनकियारी.
चंदनकियारी प्रखंड के दुबेकाटा मोड़, बरमसिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थल पर रविवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस मनाया गया. अध्यक्षता गयाराम महतो व संचालन हाबूलाल महतो ने किया. इस अवसर पर लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र माल्यार्पण किया. मौके पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर एसयूसीआइ(कम्युनिस्ट) बरमसिया लोकल कमेटी के सचिव हाबूलाल महतो, समाज सेवी गयाराम महतो, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो, दिलु महतो, परीक्षित रजवार, पूर्णेंदु प्रमाणिक, बलराम रजक, समर डोम, बासुदेव प्रमाणिक, लंबोदर रजवार, गौतम दास, निवास महतो, गया राम महतो, सुरेश महतो, सुधीर रजवार, सपन रजवार उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




