ePaper

नशा मुक्त जीवन जीने का लें संकल्प : उपायुक्त

Updated at : 19 Jun 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
नशा मुक्त जीवन जीने का लें संकल्प : उपायुक्त

मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ को किया गया रवाना

विज्ञापन

बोकारो. मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक को लेकर बुधवार को बोकारो में भी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई. जागरूकता कार्यक्रम 26 जून तक चलाया जायेगा. सूचना व जनसंपर्क विभाग के जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त विजया जाधव समेत उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर संकल्पित है. यह तभी संभव हो सकता है, जब आम लोग भी इसे आत्मसात करें. आमजनों के बीच जागरूकता को लेकर राज्य सरकार ने जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में तीन जागरूकता रथ को रवाना किया गया है. रथ जिला के सभी प्रखंड का भ्रमण कर आमजनों को मादक पदार्थों को छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा. डीसी श्रीमती जाधव ने आम जनों को हम सब का एक ही नारा नशा मुक्त जीवन हो हमारा…की बात कहीं, आमलोगों को नशा मुक्त जीवन जीने की अपील की. कहा कि जन जागरूकता को लेकर समाज कल्याण, शिक्षा, जेएसएलपीएस, जिला पंचायती राज, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व अन्य विभाग की ओर से समन्वय के माध्यम से प्रतिदिन प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम होगा. ग्राम स्तर पर चौपाल, बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी आदि गतिविधि आयोजित की जायेगी. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola