Bokaro News : जेसीएमयू की कथारा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जेसीएमयू की कथारा क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

Bokaro News : जेसीएमयू कथारा क्षेत्रीय कमेटी का एक दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को स्टाफ रिक्रिएशन क्लब में हुआ.

विज्ञापन

कथारा, जेसीएमयू कथारा क्षेत्रीय कमेटी का एक दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को स्टाफ रिक्रिएशन क्लब में हुआ. अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लालधन मांझी ने की. क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने यूनियन के वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसका सभी ने समर्थन किया. इसके बाद सांगठनिक मजबूती, 28 जून को रांची में यूनियन के होने वाले केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी, नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी. जोनल सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में जेसीएमयू मजबूती से बढ़ रही है. आने वाले दिनों में पूरे सीसीएल में यह एक नंबर की यूनियन होगी. मौके पर क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष नरेश मंडल, उपाध्यक्ष अमित पासवान, जगदीश लोहार, देवेंद्र यादव, सचिव इकबाल अहमद, संगठन सचिव हेमू यादव, काशी लाल तुरी, संयुक्त सचिव मो मुमताज, उप सचिव मो नसीम, गुलाम मोइद्दीन, कोषाध्यक्ष शिवनाथ महतो के अलावा 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मेघलाल महतो ने किया. इस अवसर पर मौके पर शंकर पासवान, कौलेश्वर पासवान, मो अफाक, सुरेश कमार, सरोधा मांझी, संजय राम, मो मनोवर, मदन यादव, बाबूचंद बास्के आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola