ePaper

रथयात्रा को लेकर कमेटी का पुनर्गठन

Updated at : 27 Jun 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
रथयात्रा को लेकर कमेटी का पुनर्गठन

रथयात्रा को लेकर कमेटी का पुनर्गठन

विज्ञापन

गांधीनगर. उत्कल समाज बेरमो कोयलांचल कमेटी की बैठक बुधवार को चार नंबर टीना धौड़ा स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता संरक्षक वरुण कुमार ने की. लगातार दूसरे वर्ष श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा निकालने और मेला महोत्सव के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष पुरी से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की नयी मूर्तियां लाकर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रथयात्रा निकाली जायेगी. आठ जुलाई को रथ यात्रा संडे बाजार मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी. बैठक में पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष राजेश बागरा, उपाध्यक्ष डमरू नाग, सचिन कुलेश्वर राय, उपसचिव प्रवीण सेनापति, कोषाध्यक्ष पंकज सेनापति, उप कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार और सदस्य शनिस सेनापति, आदत्यि राय, धनराज राय ,सत्यम सेनापति, जिमी कुमार, परेश बागरा, सरवन भोइना, छोटेलाल सेनापति, संतोष सेनापति बनाये गये. महिला कमेटी में अध्यक्ष द्रोपदी कुमारी, उपाध्यक्ष बबली देवी, सचिव राधा देवी, उप सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष राजमती देवी, उप कोषाध्यक्ष सुकांति कुमारी तथा सदस्य गीता देवी, भुलेश्वरी देवी, मालती देवी, अन्नपूर्णा देवी, सरस्वती देवी, सिंधु महानंद, अमिका नाग, जानकी देवी, वर्षा कुमारी आदि चुनी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola