ePaper

Bokaro News: रामलखन टुंगरी को क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में करेंगे स्थापित : चंद्रप्रकाश चौधरी

Updated at : 18 Jan 2026 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News: रामलखन टुंगरी को क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में करेंगे स्थापित : चंद्रप्रकाश चौधरी

Bokaro News: कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत अंतर्गत रामलखन टुंगरी में शनिवार को पारंपरिक टुसू मेला का भव्य आयोजन हुआ. मेले में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में टुसू लेकर मेला स्थल पहुंचीं और टुसू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों को कमेटी के द्वारा पुरस्कृत किया गया. दूसरी ओर मेले के दौरान रामलखन टुंगरी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के कथित पदचिह्नों के दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मेले में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर सांसद ने मेला परिसर का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं व स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना तथा टुसू मेला की शुभकामनाएं दी.

आने वाले वर्षों में और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा

सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने कहा कि रामलखन टुंगरी मेला इस क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है. इसे आने वाले वर्षों में और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलें. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि टुसू पर्व हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है. ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं. उन्होंने मेला के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी.

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, कौशल्या देवी, शिशुपाल महतो, प्रकाश कुमार, मिथिलेश महतो, देवेंद्र महतो, बिनोद महतो, राजू महतो, संजय प्रजापति, मेला कमेटी के अध्यक्ष अभीश्वर महतो, उपाध्यक्ष धनेश्वर सिंह, सचिव गोपाल कृष्ण महतो, उप सचिव मंटू राम तूरी, कोषाध्यक्ष साधुचरण महतो, संरक्षक पुशु घासी के अलावा मोतीलाल महतो, राजू घासी, शीतल महाली, मिथिलेश महतो, सर्वेश्वर घासी, बाबूलाल महतो, रवींद्र कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो, जितेंद्र कुमार लहकार सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola