बोकारो के व्यवसायिक गतिविधि को मिलेगी गति, जैनामोड़-फुसरो सड़क का टेंडर फाइनल

Author C p singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

बोकारो में 96 करोड़ की लागत से जैनामोड़-फुसरो सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क के बनने से व्यवसायिक गतिविधियों और यातायात को बड़ी गति मिलेगी।

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो

आपके शहर में

विज्ञापन

जैनामोड़-फुसरो सड़क निर्माण से संबंधित टेंडर फाइनल हो गया है. 128 करोड़ 19 लाख रुपये का यह टेंडर क्लासिक इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 25.10 प्रतिशत कम बोली लगाकर प्राप्त किया है. लगभग 96 करोड़ रुपया में टेंडर शनिवार को फाइनल हुआ है. टेंडर प्रक्रिया में 10 कंपनी ने हिस्सा लिया था. सड़क की वर्तमान स्थिति जर्जर है. स्थिति यह है कि 15 किमी का सफर करने में 30 मिनट से अधिक का समय लग जाता है. खास कर तुपकाडीह से पिछरी तक की स्थिति ज्यादा गंभीर है. मालूम हो कि यह सड़क जिला के व्यवसायिक गतिविधि की रीढ़ है. बोकारो इस्पात संयंत्र का विभिन्न उत्पाद, इंडियन ऑयल का एलपीजी, डालमिया सीमेंट, बीपीसीएल से पेट्रोल-डीजल को झारखंड-बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिला में पहुंच इसी मार्ग से होता है. कोल इंडिया का कोयला बालीडीह रैक तक इसी मार्ग से पहुंचता है.

यह सड़क आधुनिक तरीके से बनायी जायेगी. प्रस्तावित सड़क इंजीनियरिंग, प्रिक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (इपीसी) मोड पर बनेगा. इसके तहत एमडीआर-077 मार्ग को वर्तमान दो लेन में विकसित कर पक्के शोल्डर के साथ तैयार किया जायेगा, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो. सड़क के दोनों तरफ विशेष डक लाइन बनेगा, ताकि भविष्य में पाइप लाइन या तार गुजारने के लिए गड्ढा नहीं खोदना पड़े. वर्तमान में सड़क सात मीटर चौड़ी है, इसे 10 मीटर किया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola