चीरा चास पुल पर वाहन जांच अभियान

बोकारो के चीरा चास पांडेय पुल पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले दर्जनों वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।
चीरा चास पुल पर वाहन जांच अभियान बोकारो : चीरा चास पांडेय पुल पर मंगलवार को ट्राफिक पुलिस ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रीपल राइडिग, पीछे बैठे सवार बिना हेलमेट आदि पर फाइन लगाया गया. पुल पर अचानक जांच शुरू होने के कारण आने-जानेवाले लोगों में हडकंप मंच गया. यातायात नियमों की अवहेलना करनेवाले वाहन चालक अचानक ट्राफिक पुलिस के समीप पहुंचने पर हक्के-बक्के हो गये. कई लोगों ने माफी मांगने की कोशिश की, परंतु किसी की भी एक नहीं चली. ट्राफिक इंस्पेक्टर नीतिश कुमार ने कहा : यातायात नियमों के उल्लंघन से समझौता नहीं किया जा सकता है. हर वाहन चालक यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें. किसी को परेशानी नहीं होगी. मौके पर स्थानीय चीरा चास थाना के थाना प्रभारी रवि नारायण झा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










