Bokaro News : ठेका मजदूरों की छंटनी के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ठेका मजदूरों की छंटनी के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन

Bokaro News : बीएसएल में ठेका मजदूरों की छंटनी के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक से संबंधित ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को बीएसएल के सीइजेड गेट पर ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ प्रदर्शन किया. काम से बैठाये गये मजदूरों को काम पर वापस लेने की मांग की. यूनियन महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मजदूरों की छंटनी बेरोजगारी को बढ़ावा देगी. अगर छंटनी की प्रक्रिया शुरू की गयी तो मजदूर सड़क पर उतरेंगे. पीसीएम धमन भट्टी में वर्षों से कार्यरत कुशल श्रमिकों को बिना कारण दो वर्षों के कॉन्ट्रैक्ट अवधि के मध्य में ही गेट पास बना कर नहीं देना गलत है. मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, निरंजन, बीरेंद्र माहली, धीरेन सोरेन, मुकेश, दिलीप, रमेश, आनंद, सहदेव, सोना राम मांझी, जाबर, राजेंद्र, बिरेन, धर्मेंद्र, राजन साव, रंजीत, प्रदीप गोप आदि मौजूद थे.

जय झारखंड मजदूर समाज ने चलाया जनजागरण अभियान

बीएसएल के 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों की छंटनी के आदेश के खिलाफ जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से शुक्रवार को सेंटरिंग प्लांट कैंटिन रूम में जन जागरण अभियान चलाया गया. मौके पर महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि प्रबंधन के आदेश के बाद कर्मियों में उत्साह की कमी आयी है. इसका असर प्लांट की उत्पादन क्षमता पर हो रहा है. पहले ही सभी विभागों में मैनपावर की कमी है. श्री चौधरी ने कहा कि प्लांट में कार्यरत ज्यादातर ठेका मजदूर विस्थापित हैं. छंटनी का आदेश उनके हक पर एक और धक्का है. मौके पर संयुक्त महामंत्री एनके सिंह, अनिल कुमार, सीकेएस मुंडा, रमा रवानी, राजेंद्र प्रसाद, रौशन कुमार, बादल कोइरी, कार्तिक सिंह, अमोद कुमार, मानिकचंद्र साह, आरबी सिंह, उत्तम कुमार, मंजीत कुमार, एसएस पांडेय, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, चुन्ना लाल, नागेश्वर महतो, सुबोध कुमार, रामेश्वर बराईक व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola