Bokaro News : बोकारो में दो फ्लाई ओवर निर्माण का प्रस्ताव

Updated at : 19 Mar 2026 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में दो फ्लाई ओवर निर्माण का प्रस्ताव

Bokaro News : बोकारो में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभागार में हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. उन्होंने जिला में बढ़ते यातायात दबाव, लगातार लगने वाले जाम व सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को तलगड़िया मोड़ से आइटीआइ मोड़ और उकरीद मोड़ से बीएस सिटी शन मोड़ तक फ्लाई ओवर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही.

डीसी ने कहा कि गलत दिशा से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है, इसे रोकने के लिए संबंधित विभागों को कड़े कदम उठाने होंगे. प्रमुख चौराहाें व संवेदनशील स्थलों पर स्थायी व अस्थायी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाये. विशेषकर उकरीद मोड़ से बीएसए सिटी स्टेशन चौक व तेलगड़िया मोड़ से आइटीआइ चौक तक. साथ ही प्रमुख स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाये. डीसी ने पुलिस व ट्रैफिक विभाग को निर्देश दिया कि अभियान चला कर तेज गति से वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाये. यह अभियान निरंतर व प्रभावी हो. बैठक में मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी मारूति मिंज, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार व अन्य मौजूद थे.

पेटरवार व चंदनकियारी में ट्रॉमा सेंटर स्थापना की पहल

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को

पेटरवार व चंदनकियारी में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि इससे सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

सड़क जाम पर नामजद एफआइआर दर्ज करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि अनावश्यक रूप से सड़क जाम कर लोगों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाये. सड़क दुर्घटनाओं के घायलों की मदद करने वाले नागरिकों (गुड समैरिटन) को सम्मानित किया जाये.

पेटरवार चौक पर जाम की समस्या खत्म करने के निर्देश

पेटरवार चौक पर अक्सर लगने वाले जाम को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने थाना प्रभारी व सीओ को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola