दिनदहाड़े अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख की संपत्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jul 2024 11:20 PM
बालीडीह थाना क्षेत्र की घटना, मुख्य द्वार में ताला लगा कर गृहस्वामिनी गयी थी पास के मंदिर में पूजा करने
बोकारो. चोरों की हिम्मत बढ़ गयी है. दिनदहाड़े चोरी कर रहे हैं. शनिवार को सेक्टर दो में दिनदहाड़े लाखों के गहने की चोरी हुई थी. अब सोमवार को बालीडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. रेलवे कॉलोनी की रहनेवाली रीना देवी ने बालीडीह थाना को घटना की सूचना दी है. बताया है कि रेलवे कॉलोनी में (लोको कॉलोनी, आवास संख्या डीएस/11/40-डी) रहती है. सोमवार की सुबह 10 बजे पास के ही मंदिर में पूजा करने गयी थी. उस वक्त घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाया था. 11 बजे जब घर लौटी, तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा मिला. घर के अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का ताला टूटा था. सामान बिखरा था. जांच पड़ताल के बाद पता चला कि अलमारी में रखा एक सोने का मांगटीका, एक मंगलसूत्र, बच्चों के सोना के दो लॉकेट, दो जोड़ी सोना का झुमका, दो जोड़ी चांदी का पायल, 10 जोड़ी बिछीया, तीन जोड़ी चांदी की चेन, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, नगद पांच हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड (बैंक ऑफ इंडिया व एसबीआइ), पूरे परिवार का आधार कार्ड, एक पेन ड्राइव गायब है. गायब जेवरात सहित सामान का मूल्य लगभग छह लाख रुपये है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आवास पहुंची. जांच पड़ताल में जुट गयी है.
जल्द मामले का होगा उद्भेदन
मामले की जानकारी मिलते ही टीम को जांच में लगाया गया है. आसपास सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बालीडीहडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










