Bokaro News : बीएसएल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Bokaro News : बीएसएल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बीएसएल में मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के उन विभागों और कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सुरक्षा, गृह सज्जा (हाउसकीपिंग) व परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) में उत्कृष्ट भूमिका निभायी है. सुरक्षा और हाउसकीपिंग श्रेणी के अंतर्गत ग्रुप-1 में आरएमएचपी को विजेता व कोक ओवन व कोल केमिकल विभाग को उप विजेता का पुरस्कार दिया गया. ग्रुप-2 में एसएमएस-2 व सीसीएस ने प्रथम व एसएमएस-न्यू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. ग्रुप-3 में सीआरएम-3 को विजेता और हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) को उप विजेता घोषित किया गया. ग्रुप-4 में जल प्रबंधन विभाग (डब्ल्यूएमडी) ने बाजी मारी, जबकि ट्रैफिक विभाग उप विजेता रहा. ग्रुप-5 में आरइडी व ग्रुप-6 में आरसीएल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. परिक्षेत्रीय विकास (टेरिटरी अप-कीप) के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, टीबीएस और आरएमपी विभाग को पुरस्कृत किया गया. सी एंड आइ टी, मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, नगर प्रशासन व जनसंपर्क विभाग को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.

क्विज प्रतियोगिता में वरीय प्रबंधक (आइएंडए) प्रथम

क्विज प्रतियोगिता में वरीय प्रबंधक (आइएंडए) पुष्पवंत कुमार प्रथम, उप महाप्रबंधक (इसीएस) नितेश रंजन द्वितीय व वरीय प्रबंधक उत्सव कुमार तृतीय रहे. महिला वर्ग में वरीय प्रबंधक आभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सुरक्षा का संदेश देने वाले प्रतिभागियों और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया गया. मौके पर निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पीके रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवा) डॉ बीबी करुणामय व कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola