Bokaro News : सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत चुटे में कार्यक्रम

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2025 10:56 PM

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के चुटे में शुक्रवार को बोकारो जिला पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के चुटे में शुक्रवार को बोकारो जिला पुलिस की ओर से सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मौके पर ग्रामीणों के बीच प्रखंड द्वारा खाद, बीज, पेंशन स्वीकृति पत्र और जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया. मुख्य अतिथि एसपी मनोज कुमार स्वर्गियारी ने मैच का उद्घाटन किया. कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल लाभदायक है. मैच में शास्त्री नगर की टीम को हरा कर चुट्टे की टीम विजेता बनी. मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को कप देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में एसडीपीओ बीएन सिंह, जिप सदस्य विमला देवी, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, चतरोचटी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, मुखिया रियाज अंसारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola