Bokaro News : प बंगाल में चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : प बंगाल में चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क

Bokaro News : चास डीएसपी ने सोमवार को बरमसिया में क्राइम मीटिंग की.

विज्ञापन

चास डीएसपी पीके सिंह ने सोमवार को बरमसिया में सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की. उन्होंने सभी थानों और ओपी से जुड़े मामलों एवं लंबित केसों की समीक्षा की. कहा कि चास-चंदनकियारी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और शांति बनाये रखने के लिए इस प्रकार की बैठक जरूरी है. निकटवर्ती पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. सीमावर्ती इलाकों में चेकनाका के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. प बंगाल के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिससे अंतरराज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

अवैध खनन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

डीएसपी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन या धंधा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएसपी ने कहा कि चंदनकियारी के बहुचर्चित बोकारो निवासी नमिता देवी हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के पूर्ण उद्भेदन के लिए अनुसंधान जारी है. बैठक में चास पुलिस अंचल निरीक्षक सह डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा, चंदनकियारी पुलिस अंचल निरीक्षक एमके पांडेय, बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार, अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय, भोजूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, पिंड्राजोरा प्रभारी अभिषेक कुमार, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola