जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 11:23 PM
जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
तेनुघाट. तेनुघाट जेल में रविवार को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. एसीजेएम मनोज प्रजापति ने बंदियों को कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है. किसी को डायन कहना अपराध है, जिसमें जेल भी जाना पड़ सकता है. जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया. कहा कि जेल सुधार गृह है. मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने कि जरूरतमंद बंदी को न्यायालय के द्वारा अधिवक्ता की सुविधा मुहैया करायी जाती है. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुभाष कटरियार और धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने किया. मौके पर पैनल अधिवक्ता देव दत तिवारी, सुजय आनंद, विजय कुमार, मदन प्रजापति आदि मौजूद थे. बाद में न्यायिक पदाधिकारी ने बंदी वार्ड, महिला वार्ड, रसोईघर आदि का निरीक्षण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










