ePaper

BOKARO NEWS : चित्रगुप्त पूजा पर कहीं भजन संध्या, कहीं सम्मान समारोह का आयोजन

Updated at : 04 Nov 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
BOKARO NEWS : चित्रगुप्त पूजा पर कहीं भजन संध्या, कहीं सम्मान समारोह का आयोजन

BOKARO NEWS : चित्रगुप्त पूजा पर कहीं भजन संध्या, कहीं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फुसरो. चित्रगुप्त महापरिवार करगली बेरमो समिति की ओर से चित्रगुप्त भवन सुभाषनगर में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर रविवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया. ताज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीत व भजन प्रस्तुत किये. बेरमो के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल, भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता विक्रम पांडेय सहित कई लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष मत्था टेका.

मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल कुमार सरकार, अरुण सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, दिनेश यादव, विकास सिंह, सुमित सिंह आदि मौजूद थे. आयोजन में पप्पन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, डॉ एस कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, विक्की कुमार सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा, रणजीत सिन्हा, जेपी सिन्हा, रतनलाल, प्रदीप सिन्हा, रविकांत वर्मा, अरविंद कुमार सिन्हा, गगन राय, रवीश, राजेश कुमार सिन्हा, वीणा श्रीवास्तव, आदर्श, रंजन, अभिनव राय, मयंक राज, अभिषेक सिन्हा, कमलेश कुमार सिन्हा, बिटटू सिन्हा आदि की भूमिका रही.

इधर, कायस्थ महापरिवार करगली बाजार फुसरो समिति की ओर से करगली बाजार सीबीए क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समाज के वरिष्ठ नागरिकों, प्रतियोगिताओं और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में संजय कुमार अंबष्ठ, अशोक सिन्हा, लव कुमार अंबष्ठ, संतोष श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, एम सिन्हा, सुखेंद्र सिन्हा, शुभम सिन्हा, एचएम प्रसाद, सुरेश श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, सुजीत सिन्हा, शशांक सिन्हा, कपिल सिन्हा, प्रतीक सिन्हा, रणधीर सिन्हा, प्रिंस सिन्हा, नीतू सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा आदि का योगदान रहा.

चंद्रपुरा.

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर वेलफेयर सेंटर में रविवार की रात को पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर चित्रांश परिवार के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. संजीव श्रीवास्तव ने डम-डम, डिगा-डिगा…, धर्मेंद्र प्रसाद व सीमा ने शायद मेरी शादी का ख्याल…, अर्चना सिन्हा ने तुमसे मिल के… अभिनव अर्चित ने अरे दिवानों मुझे पहचानों… गीत प्रस्तुत किये. कृति ने अजीब दास्तां है… व होठों पे ऐसी बात…, अर्चिता ने मनवा लागे लागे रे… शिवानिया सिन्हा ने राम आयेंगे… गीत पर नृत्य किया. प्रतिक्षा श्रीवास्तव, आदया सिन्हा, संभावी श्रीवास्तव, धृति ने भी रिकाॅर्डिंग गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त डीवीसी कर्मी मिथिलेश सिन्हा व विपिन सिन्हा को सम्मानित किया गया. विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को डाॅ एके श्रीवास्तव, डाॅ दिव्य रश्मि, राजेश श्रीवास्तव, विद्यानंद ननकुलियार आदि ने सम्मानित किया.

तेनुघाट.

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर तेनुघाट में श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति आइ टाइप तेनुघाट और एफ टाइप चौक में चित्रगुप्त परिवार तेनुघाट द्वारा रविवार की रात में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया.

इसमें गोमिया के झामुमो प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद, आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा सहित कई लोग शामिल हुए. सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया. मौके पर विजय कुमार बबन, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, सुनील कुमार, नरेश श्रीवास्तव, जसू श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, पवन कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, अजीत कुमार लाल, रत्नेश श्रीवास्तव, अजय अम्बष्ठ, विजय अम्बष्ठ, संतोष कटरियार, गोपाल जी विश्वनाथन, कुंदन कुमार, नितेश कुमार, विक्की सिन्हा, मोहित कुमार, अक्षत आकाश सिन्हा, प्रीतिश आनंद, सत्यम कटरियार, कृष, शिवम, विशाल, शौर्य कुमार आदि मौजूद थे.

गांधीनगर.

चित्रगुप्त महापरिवार सहयोग समिति संडे बाजार की बड़ा क्वार्टर दुर्गा मंदिर में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में रविवार की रात को बेरमो सीट के भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडे, कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, एटक नेता लखनलाल महतो, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी भी पहुंचे और भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया. पूजा कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया. मौके पर समिति के अध्यक्ष गोपाल नारायण सिन्हा, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, विवेक कुमार सिन्हा, रामस्वरूप प्रसाद, डीके मलिक, नवल किशोर वर्मा, संतोष वर्मा, अरविंद सिन्हा, रवि शंकर सिन्हा, आनंद विद्यार्थी, ज्ञान शंकर विद्यार्थी, राजेश कुमार सिन्हा, प्रकाश ठाकुर, जितेंद्र कुमार सिन्हा, रिंकू सिन्हा, अविनाश सिन्हा, टिंकू राय, बप्पी राय, शुभम पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola