कोनार डैम में डूबने से वृद्ध की मौत, 45 घंटे बाद मिला शवबेरमो फोटो जेपीजी 31-8 डैम में तैरता शव 31-8ए डैम के किनारे ग्रामीणों की लगी भीड ललपनिया. कोनार डैम में डूबने से स्वांग कोलियरी क्षेत्र में रहने वाले कारू मुंडा (50 वर्ष) की मौत हो गयी. उसका शव घटना के लगभग 45 घंटे बाद रविवार को मिला. चतरोचट्टी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाम पांच बजे तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार कारू मुंडा शुक्रवार को साथियों के साथ कोनार डैम आया था. वह साथियों से बिछुड़ गया और उसके साथी लौट गये. कोनार डैम क्षेत्र के मछुआरा और ग्रामीणों ने डैम के तट में पैंट-शर्ट रखा मिला तो अंदेशा हुआ कि नहाने के क्रम में कोई पानी में डूब गया होगा. सूचना पर चतरोचटी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा भी शनिवार को जांच के लिए पहुंचे. बेरमो एसडीएम ने उपायुक्त को एनडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया. इधर, रविवार को स्थानीय लोगों को पता चला कि डैम में एक शव तैर रहा है. स्थानीय धीरज कुमार लहेरी, अशोक महतो, यामुन महतो, तापेश्वर महतो, वासुदेव महतो, देवेंद्र महतो के सहयोग से दोपहर 2.45 बजे डैम के जीरो प्वाइंट से शव को निकाला गया. कारू मुंडा किसी होटल में काम करता था.

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Mar 2024 11:15 PM

विज्ञापन

कोनार डैम में डूबने से वृद्ध की मौत, 45 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन

ललपनिया. कोनार डैम में डूबने से स्वांग कोलियरी क्षेत्र में रहने वाले कारू मुंडा (50 वर्ष) की मौत हो गयी. उसका शव घटना के लगभग 45 घंटे बाद रविवार को मिला. चतरोचट्टी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाम पांच बजे तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार कारू मुंडा शुक्रवार को साथियों के साथ कोनार डैम आया था. वह साथियों से बिछुड़ गया और उसके साथी लौट गये. कोनार डैम क्षेत्र के मछुआरा और ग्रामीणों ने डैम के तट में पैंट-शर्ट रखा मिला तो अंदेशा हुआ कि नहाने के क्रम में कोई पानी में डूब गया होगा. सूचना पर चतरोचटी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा भी शनिवार को जांच के लिए पहुंचे. बेरमो एसडीएम ने उपायुक्त को एनडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया. इधर, रविवार को स्थानीय लोगों को पता चला कि डैम में एक शव तैर रहा है. स्थानीय धीरज कुमार लहेरी, अशोक महतो, यामुन महतो, तापेश्वर महतो, वासुदेव महतो, देवेंद्र महतो के सहयोग से दोपहर 2.45 बजे डैम के जीरो प्वाइंट से शव को निकाला गया. कारू मुंडा किसी होटल में काम करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola