Bokaro News: कसमार में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 1:34 AM

विज्ञापन

कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा पंचायत स्थित पगारटांड़ निवासी अखिलेश्वर महली (60 वर्ष) की मौत रविवार की सुबह झरमुंगा के देवान बांध में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

Bokaro News: कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा पंचायत स्थित पगारटांड़ निवासी अखिलेश्वर महली (60 वर्ष) की मौत रविवार की सुबह झरमुंगा के देवान बांध में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. सूचना के बाद कसमार थाना के एसआइ चंद्रदेव कुमार समेत अन्य पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया. जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर रविवार सुबह लगभग 10 बजे घर से तालाब गया था. तालाब से सटे पीपल पेड़ के सामने बने ढलान नुमा घाट में नहा रहा था. तालाब के दूसरे घाट में नहा रही कुछ महिलाओं ने उन्हें घाट में उतरते देखा था. कुछ देर बाद जब घाट में किसी को नहीं देखा तो महिलाओं को उसके पानी में डूबने की शंका हुई. महिलाओं ने इसकी खोजबीन के लिए आवाज दी तो एक लड़के ने तालाब के गहरे पानी में उसकी खोज की. थोड़ी ही देर में अखिलेश्वर महली को पानी से निकाल लिया गया. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मालूम हो कि इसी तालाब में 8 माह पूर्व 24 मार्च को राजेश महली की बेटी सात वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की भी मौत तालाब में डूबने से हो गयी थी. वह मृत अखिलेश्वर महली के भाई चमरू महली की नतिनी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola