कोदवाटांड़ गांव से 11 को होगी रात्रि जन चौपाल की शुरुआत
Updated at : 08 Jun 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की मुहिम
विज्ञापन
ललपनिया.
बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति गोमिया प्रखंड के कोदवाटांड़ पंचायत के कोदवाटांड़ गांव से 11 जून को रात्रि विश्राम एवं जन चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. यह जानकारी समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक ने शुक्रवार को गोमिया में पत्रकारों को दी. श्री नायक ने कहा 12 जून की सुबह लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में माथा टेककर और लुगू बाबा से आशीर्वाद लेकर ललपनिया व केरी में जन अभियान चलाया जायेगा. उसी रात्रि को बड़कीपुनू पंचायत की बड़कीपुनू गांव में रात्रि विश्राम होगा. जहां जनचौपाल का आयोजन किया जायेगा. श्री नायक ने कहा इसी प्रकार निर्धारित तिथि को महुआटांड़ थाना के विभिन्न पंचायतों में अभियान चलाते हुए पचमो के अलावा चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में जन अभियान चलाया जायेगा. कहा कि बेरमो अनुमंडल के सभी पंचायतों में रात्रि विश्राम कर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा, जो 31 जुलाई को समाप्त होगा. कहा जब तक बेरमो जिला नहीं बन जाता है, तब तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को चलाकर आंदोलन को तेज किया जायेगा. श्री नायक ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष, सचिव के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




