निर्मल महतो के विचारों व संघर्षों को आत्मसात करने की जरूरत

पुण्यतिथि पर याद किये गये झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो, शहीद के सपनों का झारखंड बनाने के लिए एक संयुक्त आंदोलन की जरूरत : पार्वती
चास. चास सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को जगह-जगह शहीद निर्मल महतो की 37 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. समिति व संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो के विचारों और संघर्षों को आत्मसात करने की जरूरत है. युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए. चास जोधाडीह मोड़ स्थित कुड़मी छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. स्व महतो के पुण्यतिथि को लोगों ने शहादत दिवस के रूप में मनाया. छात्रावास के अध्यक्ष पार्वती चरण महतो ने कहा की निर्मल महतो के आंदोलन के बल पर हमलोगों को अलग झारखंड राज्य मिला. लेकिन सभी नेताओं ने झारखंड को बारी-बारी से लूटा. कहा कि अपने अधिकार के लिए एक बार फिर पूरे प्रदेश में संयुक्त आंदोलन की जरूरत है तभी शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड का निर्माण होगा. मौके कुड़मी छात्रावास के संस्थापक सदस्य खिरोधर महतो, सचिव दयामय महतो, मुखिया निरंजन महतो, शत्रुघ्न महतो, उमेश महतो, अश्विनी महतो, कुमोद महतो, सुभाष महतो, टेकलाल महतो, नंदराज महतो, कवि जगरनाथ महतो, मनोज महतो, भूषण महतो, गंगाधर महतो, रूपलाल महतो, दुर्गाचरण महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
निर्मल बाबू के आंदोलन का परिणाम है झारखंड राज्य : उमांकात रजक
चंदनकियारी
. आजसू पार्टी ने चंदनकियारी स्थित पार्टी कार्यालय में निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि झारखंड राज्य निर्मल महतो के आंदोलन का परिणाम है. श्री रजक ने कहा कि निर्मल महतो के विचारों और संघर्षों को आत्मसात करने की जरूरत है. निर्मल बाबू के सपनों को साकार करने के लिए युवा वर्ग आगे आये. इसके पूर्व निर्मल महतो की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. मौके पर शत्रुघ्न महतो, राजेश भगत, मिथिलेश महतो, महाराज महतो, मुख्तार आलम, नेमचांद महतो, तपन रजवार, राजीव रंजन झा, देवेंद्र महतो, हुबलाल रजवार, अवनीकांत राय, संजय गोप, माथुर गोप, सुबोध पार्थो, राजेन रजवार, साधू कुंभकार समेत अन्य उपस्थित थे.निर्मल दा के आदर्शों को अपनाएं : अमरेश कुमार
कसमार. कसमार प्रखंड के मधुकरपुर चौक में गुरुवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया. इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. जेबीकेएसएस के जिलाध्यक्ष व दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण व झारखंड की जनता के अरमानों को पूरा करने तथा शोषण-जुल्म को खत्म कर अधिकार प्राप्त करने के लिए निर्मल दा के बताए रास्ते पर चलना होगा. मौके पर कसमार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, केंद्रीय संगठन सचिव भुवनेश्वर महतो, प्रखंड संगठन सचिव राजेश मुंडा, प्रखंड महामंत्री सृष्टिधर महतो, एससी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष कपिल कुमार रजक, बृजेश कुमार, प्रखंड सचिव सौरभ जयसवाल, दीपिका देवी, महेंद्र महतो, सक्रिय सदस्य विष्णु चरण महतो, दुर्गापुर पंचायत सचिव योगेंद्र मरांडी, एसटी मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष सत्यनारायण कपरदार, सहायक शिक्षक अनूप कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




