ePaper

Bokaro News : दर-दर भटक रहा है नक्सली पीड़ित परिवार

Updated at : 11 Nov 2025 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : दर-दर भटक रहा है नक्सली पीड़ित परिवार

Bokaro News : घटना के दो साल बाद भी न मुआवजा और ना नियोजन

विज्ञापन

Bokaro News : ललपनिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत चुट्टे पंचायत के दनरा गांव की नक्सली पीड़ित सरस्वती देवी पिछले दो वर्षों से सरकारी मुआवजा और नियोजन को लेकर भटक रही हैं. उनके पति स्वर्गीय सुखराम मांझी की 26 दिसंबर 2023 को नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद नक्सली पीड़ित परिवार सरस्वती देवी को प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि उसे शीघ्र ही मुआवजा की राशि और नियोजन दिया जायेगा. लेकिन लगभग दो साल बीतने को है, आज तक सरकार की ओर से उसे कुछ भी नहीं मिला. इस दरम्यान सरस्वती देवी और उनके 17 वर्षीय पुत्र सतीश सोरेन जिला प्रशासन से गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं. प्रशासन के रवैये से आजिज आकर सरस्वती देवी और उनके पुत्र सतीश सोरेन राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से सोमवार को मिले और उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया. तत्पश्चात पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने नक्सली पीड़ित परिवार को यह आश्वासन दिया कि उनके मामले को वह अपने स्तर से देखेंगे और जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा और नियोजन दिलाने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola