Bokaro News : जर्जर खेतको पुल पर बड़ी गाड़ियों का अवागमन बंद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जर्जर खेतको पुल पर बड़ी गाड़ियों का अवागमन बंद

Bokaro News : बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जर्जर खेतको पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है.

विज्ञापन

बेरमो, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जर्जर खेतको पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है. पेटरवार और बेरमो प्रखंड को जोड़ने वाले इस पुल के दोनों छोर पर बेरिकेडिंग की गयी और सूचना बोर्ड लगाया गया है. अब चार पहिया वाहननों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते पुल की मरम्मत नहीं करायी. अब पुल अधिक जर्जर हो गया तो प्रशासन व विभाग सजग हुआ है. पुल से होकर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से खेतको जारंगडीह, कथारा सहित दर्जनों स्थान के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. अब लोगों को कम से कम 15 किमी की अधिक दूरी तय करनी होगी. मालूम हो कि उक्त पुल वर्ष 2011 में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ था, लेकिन कुछ ही सालों के बाद पुल के सात-आठ पिलर क्षतिग्रस्त हो गये. आधा दर्जन से अधिक टीमें पुल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है. बोकारो उपायुक्त द्वारा गठित टीम भी जांच कर चुकी है. जानकारी के अनुसार विशेष प्रमंडल बोकारो द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का प्राक्कलन तैयार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल, हजारीबाग को भेजा गया है. पुल की मरम्मत पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola