Bokaro News : चैती दुर्गा पूजा : गाजे-बाजे से हुआ मां का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चैती दुर्गा पूजा : गाजे-बाजे से हुआ मां का स्वागत

Bokaro News : चैती दुर्गा पूजा की महासप्तमी पर मां के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालु उमड़े.

विज्ञापन

चैती दुर्गा पूजा की महासप्तमी पर मां के दर्शन और पूजा के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चास पुराना बाजार स्थित धीवर समिति केवट पाड़ा में भोलूर बांध से गाजे-बाजे के साथ नवपत्रिका का आगमन हुआ. इसके बाद विधि-विधान से पूजा शुरू हुई. कई श्रद्धालु भोलूर बांध से दंडवत मंदिर पहुंचे. महिलाओं ने शंख ध्वनि के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया. गुरुवार को महाअष्टमी की पूजा होगी. चास प्रखंड के चिकसिया, रजक टोला व कालापत्थर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा की जा रही है.

सेक्टर चार में बाबा चौहरमल की पूजा एक को

जय बाबा चौहरमल मंदिर-सेक्टर चार में पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान व संचालन अरुण पासवान ने किया. एक अप्रैल को बाबा चौहरमल की पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा को लेकर जहानाबाद के भक्तों टीम के साथ 31 मार्च को पहुंचेगी. मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त व योजना मंत्री राधा कृष्ण किशोर होंगे. बैठक में भोगीलाल पासवान, पुरुषोत्तम राम, महावीर पासवान, कपिल पासवान, मंदिर पुजारी लाल बाबा, बैजनाथ प्रसाद, सुनील कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार पासवान, अनिल कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola